Blog

विद्याडीह की राशन दुकान तीन दिन ही खुलती है,ग्रामीणों में आक्रोश

महिला समूह की मनमानी पर भड़के ग्रामीण,बोले रोज खुले दुकान

तीन सदस्यीय जांच टीम गठित, दुकान की होगी जांच

बिलासपुर ।जिले के मस्तूरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत विद्याडीह में शासकीय उचित मूल्य की दुकान को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ गई है। गांव के लोगों का आरोप है कि महिला स्वास्थ्य समूह द्वारा संचालित यह दुकान केवल तीन दिन ही खुलती है, जिससे ग्रामीणों को राशन लेने में भारी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हर महीने राशन के लिए बार-बार आना पड़ता है, लेकिन दुकान अक्सर बंद मिलती है। कई बार राशन की तारीख निकल जाती है और परिवारों को चावल, शक्कर और गेहूँ के लिए इंतज़ार करना पड़ता है। गरीब और वृद्ध लोग कई किलोमीटर दूर से राशन लेने आते हैं, मगर दुकान बंद रहने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान का संचालन किसी ऐसे समूह को सौंपा जाए जो नियमों का पालन करे और दुकान प्रतिदिन खोले। उनका कहना है कि सरकारी योजनाएँ जनता की सुविधा के लिए बनाई गई हैं, न कि परेशानी बढ़ाने के लिए।इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। यह टीम मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा ताकि उन्हें अपने हक का राशन समय पर और बिना परेशानी के मिल सके।सरकार जनता के हित में योजनाएँ बना रही है, लेकिन कुछ संचालकों की लापरवाही से उन योजनाओं का लाभ सही समय पर नहीं पहुँच पा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *