Blog

कलेक्टर का अल्टीमेटम,सोमवार तक काम पर लौटें नहीं तो होगी धान खरीदी पर नई भर्ती

बिलासपुर/मुंगेली। जिले में शनिवार से धान खरीदी शुरू हो गई है। लेकिन शुरुआत के साथ ही कर्मचारियों की हड़ताल ने प्रशासन को चुनौती दे दी। भालापुर उपार्जन केंद्र में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत करवाई, जहां किसान कोशराम ओगरे का 115 क्विंटल धान खरीदा गया। इसके अलावा कलेक्टर ने उजियारपुर, जुनवानी धान उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण किया। इधर सहकारी समिति के प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके बाद विभिन्न केंद्रों में अफसरों और अन्य विभागीय कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। पंजीयन, तौलाई और व्यवस्था प्रबंधन का काम आज प्रशासनिक कर्मचारी एवं वैकल्पिक स्टाफ को करना पड़ा, ताकि किसान परेशान न हों।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, कम्प्यूटर ऑपरेटर सोमवार तक वापस नहीं आए तो उन्हें हटाकर प्लेसमेंट कर्मचारी लगाए जाएंगे। एस्मा लागू है, इसलिए कोई भी कर्मचारी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता।” इधर REO संघ ने भी बहिष्कार का ऐलान किया, लेकिन एस्मा लागू होने के कारण उन्हें भी काम पर लौटना ही पड़ेगा। कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा, किसान किसी अफवाह में न पड़ें। प्रशासन हर किसान का एक-एक दाना धान खरीदने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *