चोरी के सामान सहित आरोपी और कबाड़ी गिरफ्तार

मुंगेली पुलिस ने अज्ञात चोरी के प्रकरण को 24 घण्टे के भीतर सुलझाया
बिलासपुर/मुंगेली।
विद्युत मंडल के कार्यालय से चोरी करने वाले आरोपी और कबाड़ी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों के साथ कबाड़ी को गिरफ्तार हुए है।जिनके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सौरभ श्रीवास हांफा सकरी जो शिक्षक नगर मुंगेली में रहते है।उन्होंने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एसटी. इलेक्ट्रिीकल्स प्राईवेट लिमिटेड मुंगेली में स्टोर इंचार्ज के पद पर फरवरी 2024 से कार्य कर रहे है।उनके अंदर में उक्त कंपनी का विद्युत कंपनी के नये पुराने पार्ट्स की जिम्मेदारी रहती है। स्टाक रजिस्टर का मिलान करने पर पता चला कि उक्त समानों में कमी है। जिसमें व्ही कास आर्म 4 नग,स्टे वायर 4 बंडल,जीआई तार 4 बंडल,अर्थिंग क्वायल 140, नट बोल्ट 6 बोरी, स्टे क्लेम्प 140 नग, स्क्वेयर वायसर 1 बोरी, थीम्बल 1 बोरी, बैंक क्लेम्प फॉर डिस्ट्युब्युिसन बाक्स 0 बोरी, डिस्मेंटल पार्ट्स 1 बोरी जिसकी कीमत 138774 रूपये है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज करके मामले की जांच के जुटी। चोरी के प्रकरण मे आरोपी व चोरी गये संपत्ति की खोजबीन के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि असगर खान गडगडिया नाला के पास स्थित कबाडी दुकान में चोरी का सामग्री रखा हुआ है। सूचना पर कबाडी दुकान के मालिक आरोपी असगर खान से पुछताछ किया गया जिसने तामरज साहू एंव भुनेश्वर साहू जो उक्त कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा अपने कंपनी के समान बेचने के संबंध में बताया गया।जिसका वजन करीब 12.55 क्विंटल लोहे की सामग्री के एवज में 25100 रूपये नगद भुनेश्वर साहू को देना बताया।इधर घटना में संलिप्त आरोपी तामरज साहू एंव भुनेश्वर साहू को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर चोरी के सम्पत्ति को बेचना स्वीकार किया।पकड़े गए आरोपी भुनेश्वर साहू से नगदी रकम 2000 एंव आरोपी तामरज साहू से 4600 रूपये जप्त किया गया। पुलिस ने इस मामले में असगर खान पिता स्व. जारद उम्र 43 वर्ष,तामरज साहू नंदराम उम्र 21 वर्ष निवासी झाल, नवागढ़, बेमेतरा, और भुनेश्वर साहू पिता राजेन्द्र उम्र 25 वर्ष निवासी झाल नवागढ़ बेमेतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।