Blog

आप के जिला उपाध्यक्ष और उसके परिवार पर हमला

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर एसपी से मुलाकात की

लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर कार्यवाही और परिवार के सुरक्षा की मांग की

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण सत्या पात्रे के गुरु अमेरी स्थित अपने घर पर होलिका दहन की रात करीब 1 बजे उनके पिता के सुहाग भंडार के दुकान वाले ठेले को कुछ असामाजिक तत्वों ने होली की आड़ में जलाने और समान की चोरी करने का प्रयत्न किया । जिसका विरोध किया गया तो असामाजिक तत्वों।ने जमकर मारपीट की और गाली गलौच किया।

पीड़ित परिवार आज एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी के पास शिकायत करते हुए बताए कि होलिका दहन की रात मोहल्ले में होली जलाया जा रहा था।लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने बेवजह उनके पिता के ठेले वाली दु को ले जाकर जलने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी और गाली गलौच करते हुए घर को आग लगा देने की धमकी दी।और देखते ही देखते घर में आग लगा दिया।

पीड़ित सत्या एवं सत्या के भाई एवं उनके पिता ने बताया कि विरोध करने पर वह आसामाजिक तत्व वापस जाकर फिर से 25- 30 लड़कों के साथ वापस आए एवं सत्या पात्रे के परिवार के साथ मारपीट कर उन लोगों को धमकी दिए कि अगर पुलिस में शिकायत करोगे तो जान से मार डालेंगे और सत्या पात्रे एवं उनके भाई एवं पिता जब सकरी थाने में शिकायत करने गए । तब तक उन असामाजिक तत्वों ने आकर सत्या पात्रे के घर में आग लगा दिया गया । पीड़ितों ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत सकरी थाना में की गई लेकिन पुलिस ने अब तक किसी तरह की कोई भी कार्यवाही नहीं की।इससे नाराज आज पीड़ित सत्य प्रकाश पात्रे अपने परिवार के साथ और पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष, अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला , विवेक यादव के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपने परिवार की सुरक्षा एवं उनको उनके घर पर सुरक्षित पहुंचवाने की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर, थाने के टीआई को आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।इस अवसर पर पीड़ित परिवार के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *