Blog

शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से हमला

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया गया। घटना शनिचरी बाजार स्थित यादव होटल गली,फर्नीचर लाइन के पास रात की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

दरअसल प्रार्थी राजेश साहू, निवासी पचरीघाट जूना बिलासपुर, ड्राइवरी का काम करता है। उसने अपनी नई ऑटो चलाने के लिए परिचित नंदु साहू को रात करीब 10:45 बजे यादव होटल गली में बुलाया था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपी विक्की शराब के नशे में वहां पहुंचा और नंदु साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर विक्की ने अपने साथियों दीपक यादव और फद्दु खान उर्फ फद्दु पठान को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि फद्दु ने जेब से धारदार वस्तु निकालकर नंदु साहू के बाएं हाथ और गाल पर हमला कर दिया, जबकि दीपक यादव ने फाइबर पाइप से राजेश और नंदु की पिटाई की। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल नंदु साहू को अत्यधिक रक्तस्राव होने पर तत्काल सिम्स
में भर्ती कराया गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *