राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भव्य श्री राम कथा का आयोजन प्रथम दिवस कलश यात्रा के पश्चात कथा प्रारंभ

राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में श्री राम कथा का आयोजन 26 जुलाई से तोरवा स्थित सिंधु भवन में किया जा रहा है प्रथम दिन यानी की 26 जुलाई को सिंधु भवन तोरवा से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर सर पर कलश श्रीफल व आम पत्र धारण किया सिंधु भवन तोरवा से कलश यात्रा निकालकर संतोषी मंदिर होते हुए अरपा नदी के तट पर पहुंची जहां सभी ने कलश में जल भरकर वापस सिंधु भवन आए इस दौरान पूरे रास्ते भव्य कलश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया बाजे गाजे के साथ धूमधाम से निकली इस कलश यात्रा में तोरवा वासियों को यह संदेश दिया गया की इस राम कथा के आयोजन में सभी लोग परिवार सहित बढ़-चढ़कर हिस्सा ले
कलश यात्रा के समय वरुण देवता की कृपा बरसती रही
बिलासपुर में पहली रामकथा है जिसमे सिन्धी समाज भी अपनी सक्रिय भागीदारी कर रहा है

यह कलश यात्रा वापस सिंधु भवन में समाप्त हुई जहां पर कथा व्यास पू.स्वामी परमात्मानंद गिरि महाराज ने सभी को कथा सुनने आने के लिए कहा इसके पश्चात सभी को प्रसाद का वितरण किया गया शाम 4:00 बजे से विधिवत राम कथा की शुरुआत हुई जिसमें तोरवा वासी व भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए इस दौरान कलश यात्रा में डॉ संतोष गेमनानी, डॉ ललित माखीजा,मोती लाल गंगवानी,भृगु अवस्थी,भागवत यादव,देवेश,मेंघा माखीजा,नीरज गेमनानी,यश मनहर,संतोष मौर्य,प्रकाश पंजवानी,संजू रामनानी,नीरज जग्यासी,राजा गंगवानी,शंकर मानिकपुरी,संतोष पटेल,बसंत पटेल,सपन बिरले,सरिता शर्मा,सृष्टि सिंह,पुष्पा खत्री,सीमा टेकवानी,मीना विश्वकर्मा,नर्मदा यादव,धना चंदेल,रामेश्वरी बरेठ,गीता निर्मलकर आदि का सहयोग रहा