Blog
शांता फाउंडेशन परिवार ने श्रीमद् भागवत कथा में लिया आशीर्वाद

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह (चांपा) में चल रही श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा में शांता फाउंडेशन परिवार ने शामिल होकर कथा का आनंद लिया एवं महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक नीरज गेमनानी ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज को दी। महाराज ने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।इस दौरान हरीश गेमनानी, हीरानंद छुगानी, अभिषेक माखीजा एवं कृष्णा वैष्णव उपस्थित रहे।