शादी से इनकार पर युवक ने किया हंगामा,
लड़की के पिता पर हंसिया से किया हमला
बिलासपुर
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ई में शादी से इनकार करने पर एक युवक द्वारा लड़की के पिता से मारपीट और हंसिया से हमला करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित ने पुलिस कोबताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है। उनकी बेटी का विवाह मड़ई गांव के निखिल सोनझरी से तय करने की बातचीत
चल रही थी। इस दौरान युवक के चरित्र और शराबी प्रवृत्ति की जानकारी मिलने पर उसने अपनी बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर 18 मई की रात आरोपी गांव की मंदिर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के पिता से मारपीट करने लगा और अपने पास रखे हसिया से हमला कर दिया। बचाव के दौरान पीड़ित के सीने पर चोटे आई। मामले की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।