Blog

घुमने,फिरने,खाने व शौक पुरा करने के चलते करते थे चोरी

लोहे के एंगल बरामद कर चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर /मुुंगेली/
घूमने फिरने और शौक पूरा करने के नाम से चोरी करने वाले चोर मुंगेली पुलिस की गिरफ्त में आ गए है।पकड़े गए चोर बाहर जिले के रहने वाले है।जो रेकी करके चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

दरअसल प्रार्थी राकेश तिवारी भालुखोंदरा ने  लालपुर थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि खेत के मेढपार मे धान फसल कि सुरक्षा के लिए लोहे के एंगल लगाकर फेंसिंग जाली लगाया गया था। जिसे 64 नग लोहे का ऐंगल और अलग जगह पर लगे  30 नग कुल 94 नग लोहे का ऐंगल किमती करीबन 36000 रूपये को कोई व्यक्ति तोडकर  कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट लालपुर थाना  पंजीबद्ध कराया गया हैं
इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिपाही मे प्रार्थी लीलक राम साहू  के खेत के मेढ़ मे चारों ओर लगे 40 नग लोहे के एंगल को कोई चोरी के लिया है।पुलिस ने इसमें भी अपराध कायम कर जांच करने में जुटी रही।

                 इसी बीच एसपी भोजराम पटेल  ने अपराध को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों कों निर्देशित किया कि जिले मे हो रहे चोरियों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए चोरी के प्रकरण की शत् प्रतिशत बरामदगी की जाए। एवं आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करके जेल भेजा जाए।इसके साथ एसपी ही रात्रि गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए।इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अतरगवां नवागढ़ के कुछ लड़के एंगल चोरी कर कबाड़ी दुकान मे लोहे का एंगल बेचे है।खबर पाकर पुलिस की टीम ग्राम अतरगवां मे दबिश देकर समीर भास्कर पिता बधरूदास भास्कर उम्र 20 वर्ष,देवप्रसाद माथुर पिता मनोज माथुर उम्र 19 वर्ष,इन्द्रेश उर्फ सुरज बंजारे पिता माखन बंजारे उम्र 20 वर्ष सभी ग्राम अतरगवां थाना नवागढ़ बेमेतरा एवं 1 नाबालिग बालक को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ कर किया गया।जिन्होने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

*अच्छा रहना, खाना,घूमना और महंगे कपड़ा पहनने के शौक के लिए की चोरी*

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चोर अच्छा दिखने, खाने पीने घुमने के शौक होने तथा घर किराया, मोटर सायकल मे पेट्रोल डलवाने के लिए पैसा नहीं होने के कारण  ग्राम भालुखोदरा के खेत से कुल 94 नग लोहे के ऐंगल को चारो मिलकर तोडकर चोरी किए।उसके बाद 2 बाइक से लाकर रेस्ट हाउस के पीछे दाउपारा मुंगेली मे कबाडी मोहम्मद नवाब के पास बेच कर पैसा लिए थे ।जिससे अपनी जरूरतें पूरा किए हैं।

*40 नग एंगल को भी चोरी करके कबाड़ी के पास बेचे*

पकड़े गए आरोपियों के पुलिस को बताया कि  ग्राम सिपाही फास्टरपुर के खेत से मेढपार लगभग 40 नग लोहे के ऐंगल को चारो लोग मिलकर तोडकर चोरी करके उक्त दोनो मोटरसायकल मे लेकर पुनः रेस्ट हाउस के पीछे दाउपारा मुंगेली मे कबाडी मोहम्मद नवाब के पास बेच कर पैसा लिए थे और आपस मे बराबर  बांटे थे। बटवारा मे मिले पैसे को घुमने फिरने खाने पीने बाइक मे पेट्रोल डलवाने और घर किराया देने मे खर्च कर करना बताए।

*एसपी की अपील*

मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल के द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि जिले मे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पास के पुलिस थाना चौकी को सूचना दे एवं घर, दुकान मे सीसीटीवी कैमरा अवश्य रूप से लगाए ,ताकि सदेहियो की धड़पकड़ और तलाश की जा सके।

*पुलिस ने आरोपियों से की जप्ती*

134 नग लोहे का एंगल कीमती 50000 रूपये, 02 नग मोटरसायकल पल्सर एनएस सीजी 25 पी 4963, एचएफ डिलक्स सीजी 25 क्यु 7470 कीमती 70000 रूपये कुल कीमती 01 लाख 20 हजार रूपये

*गिरफ्तार आरोपियो के नाम एवं पता*

1.समीर भास्कर पिता बुधरूदास भास्कर उम्र 20 वर्ष

2. देवप्रसाद माथुर पिता मनोज माथुर उम्र 19 वर्ष

3. इन्द्रेश उर्फ सुरज बंजारे पिता माखन बंजारे उम्र 20 वर्ष सभी साकिनान ग्राम अतरगवां थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा

4. मोहम्मद नवाब उर्फ अरमान पिता मोहम्मद नसीम उम्र 21 वर्ष साकिन हीरालाल वार्ड दाउपारा,लोरमी रोड मुंगेली थाना मुंगेली व एक नाबालिग बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *