Blog

राहुल गांधी के प्रयागराज में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम में सीधे जुड़े शहर के युवा

बिलासपुर।देश का जेन जेड जाग रहा है, कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर आवाज़ उठी और प्रयागराज में आज उत्तरप्रदेश, बिहार, छात्र दहाड़े।
छात्रों मे फेल हो चुके सिस्टम के प्रति आक्रोश है, दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियाँ चलीं – सिर्फ़ सवाल पूछने के लिए।

वर्तमान में एक बात साफ़ है: भारत का हर छात्र जानता है कि सिस्टम बेईमान हो चुका है। छात्रों की मेहनत में कोई कमी नहीं – कमी उस सिस्टम की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती।

पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं। युवाओं ने संदेश साफ दे दिया है की यह बीजेपी की सरकार झुकती है बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष , युवाओं के आइडियल, राहुल गांधी प्रयागराज में यही बात करने पहुंचे, अनेक छात्रों की दुख , दर्द, पीड़ा और उनके परिवारों पर टूटे पहाड़ को राहुल जी ने समझा और भरोसा दिलाया की कांग्रेस परिवार उनके परिवार के साथ पूरी तरीके से खड़ा है।
छत्तीसगढ़ के एजुकेशन हब, बिलासपुर से भी युवा, आम जनता और कांग्रेसजन आज प्रयागराज के छात्रों की गुंज कार्यक्रम में सीधे जुड़े। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष शहर सिद्धांशु मिश्रा के निर्देशानुसार ,ब्लॉक 2 अध्यक्ष तजमुल हक के मार्गदर्शन में, वार्ड क्रमांक 30 के गोल बाजार में भव्य रूप में किया गया, तेज़ बारिश के बावजूद भी युवा और आम जन पूरे कायक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर राहुल गांधी के विचार सुनते नजर आए।
कार्यक्रम में महेंद्र गंगोत्री, रश्मि सिंह, विजय पांडे, राजेश पांडे, देवेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, नरेंद्रबोलर, महेश दुबे, शिवा मिश्रा, तज्जुमल हक, साकेष मिश्रा, हितेश देवांगन, पिंकी बत्रा, राजेश शुक्ला, लक्की मिश्रा, गौरव ऐरी, शेख दुलारे, शहजादी कुरैशी, दीपांशु श्रीवास्तव, मो शाहनवाज, नवीन दुबे, अर्पित केसरवानी, सुदेश दुबे, शंकर कश्यप, बॉबी थॉमस, सादाब खान, श्रवण श्रवस्ताव, नंदनी ठाकुर, राकेश सिंह, निखिल शर्मा, विक्की यादव, मुरारी दुबे, सुरेंद्र तिवारी, बापी डे, शान सिंह, अमन यादव, ऋषभ साहू, रिहान रात्रि, कमल कश्यप, पिंटू वर्मा, हरीश राजपूत, तिलक कश्यप, जित्तू यादव,आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *