हड़ताल और अवकाश पांच दिन बैंक रहेंगे बंद
बिलासपुर। अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के चलते तीन दिनों तक बैंकों में ताले रहेंगे। 26 सितंबर से लेकर 30 सितंबरतक बैंक के खातेदारों के लिए परेशानी हो सकती है। 26 सितम्बर को चौथा शनिवार, 27 को रविवार तथा 28 से 30 तक अखिल भारतीय बैंक हड़ताल से शनिवार से पांच दिनों तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। बैंकर्स क्लब, बिलासपुर अपने सम्मानित ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए क्षमा याचना सहित निवेदन करता हैं कि वे अपने कार्य समय पर कर लेवे। वैसे डिजिटल बैंकिंग की सभी सुविधाएं उठा इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग व अन्य यथावत जारी रहेगी। ललित अग्रवाल ने कहा है कि पिछले कई सालों से बैंक कर्मचारियों की समस्याओं कोलेकर केंद्र सरकार से चर्चा चल रही है लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण एवं उनकी मांगों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। अखिल भारतीय स्तर पर पूरे देश में 5 दिन बैंक बंद होने से लोगों को परेशानी भी होगी। 28 29 एवं 30 सितंबर को सभी बैंक बंद रहेंगे कामकाज ठप रहेगा। डिजिटल बैंकिंग का उपयोग गाहक कर सकेंगे।