Blog

फिर एक बार पुलिस ने एक नाबालिक बच्ची को तेलंगाना से ढूंढकर परिजनों को सौंपा…चेहरे पर लाई मुस्कान….नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था नाबालिग बालक

ऑपरेशन मुस्कान लगातार जारी

मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत

विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 137(2),64(2)(M),87 एवम 4,6 पोस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध

जशपुर । पुलिस लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत् प्रदेश व देश के अन्य राज्यों में जाकर गुम बच्चों को ढूंढने लगातार प्रयास कर रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। सक्रीय मुखबीर तंत्र, पुलिस के टेक्निकल टीम की मदद व गुम बच्चों के परिजनों के सहयोग से जशपुर पुलिस ने विगत एक वर्ष से अब तक 143 से अधिक गुम बच्चों को ढूंढ सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया है।
इसी तारतम्य में जशपुर पुलिस के द्वारा एक बार फिर थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका को , करकापटला , करकुट थाना मारकुप जिला सीधीपेठ (तेलंगाना)से ढूंढ, उन्हें सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई है। दिनांक 26.08.24 को थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी जो की, कक्षा सात तक पढ़ाई कर , पढ़ाई छोड़ दी थी, व घर गृहस्थी का काम कर रही थी, दिनांक 23.08.24 को जब घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे, इसी दौरान प्रार्थी रात्रि लगभग 01बजे उठा और देखा की उसकी नाबालिक बेटी अपने बिस्तर में नहीं थी, प्रार्थी के द्वारा आस पास व रिश्तेदारों में पता तलाश किया गया, कहीं पता नहीं चला। प्रार्थी को संदेह है कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए बी एन एस की धारा 137(2) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पुलिस गुम नाबालिक बालिका की पता साजी मे हेतु प्रयास में लग गई।
विवेचना दौरान सक्रिय मुखबीर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को नाबालिक बच्ची का करकापटला , करकुट थाना मारकुप जिला सीधीपेठ (तेलंगाना) में होना पता चलने पर, तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में एक पुलिस टीम गठित कर तेलंगाना रवाना की गई, जिनके द्वारा विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर व विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। नाबालिक बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की पूछताछ में नाबालिक बालिका ने बताया कि विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा शादी का झांसा देकर उसे तेलंगाना राज्य ले गया था, इस दौरान विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण भी किया गया है।
थाना पत्थलगांव पुलिस नेके द्वारा विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2),64(2)(M),87 एवम 4,6 पोस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।नाबालिक बालिका की बरामदगी एवं विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे सोनवानी, स ऊ नि हरिराम टंडन, महिला आरक्षक रिम्पा पैंकरा, आरक्षक सुभाष नायक की सराहनीय भूमिका रही है। उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव के मामले में एक बच्ची को जिला सीधिपेठ, तेलंगाना राज्य से बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है। ऑपरेशन मुस्कान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *