Blog

शिक्षिका से मारपीट के मामले में पड़ोसी पर जुर्म दर्ज

बिलासपुर। मकान की मरम्मत के दौरान विवाद होने पर पड़ोसी ने शिक्षिका के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने हमलावर मां बेटे, बेटी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, अन्नपूर्णा कालोनी निवासी स्वन्पा तिवारी पति जगदीश तिवारी सिलपहरी धूमा शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके पति काम से बाहर गए हैं और उनके बच्चे भी बाहर पढ़ाई कर रहे हैं। 23 मई की सुबह 10.45 बजे पड़ोसी उर्मिला विश्वकर्मा उनके मकान के कालम में प्लास्टर करा रही थीं। उन्होंने अपने घर के कालम में प्लास्टर करने से मना किया तो उर्मिला विश्वकर्मा, उनका बेटा गोलवा विश्वकर्मा, शिखा विश्वकर्मा गाली गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों आक्रोशित होकर मारपीट की। पुलिस ने श्रीमती तिवारी की रिपोर्ट पर हमलावर मां, बेटा, बेटी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *