Blog

कोटवार प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित कर ग्राम कोटवारों को दिया गया प्रशिक्षण

कलेक्टर कुंदन कुमार एवं एसपी भोजराम पटेल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की पहल कर पुलिस लाइन मुंगेली मे किये पेड़ लगाकर वृक्षारोपण करते लोगो को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया

बिलासपुर/मुंगेली। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने कलेक्टर कुंदन कुमार की गरिमामय उपस्थिति में मुंगेली पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर रक्षित केन्द्र मुंगेली मे जिले के कानून व्यवस्था के मद्देनजर अभियान पहल के बैनरतले जिला-स्तरीय ग्राम कोटवारों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जिला कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने ग्राम कोटवारों को महत्वपुर्ण भुमिका के संबंध में प्रशिक्षण दी गई साथ ही जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का “सक्रिय सहयोग” करने के लिए बताया गया एवं अपने अधिकार क्षेत्र ग्रामों मे होने वाले अवैध गतिविधियों जिनमे अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा जैसे अवैध मादक पदार्थ व अन्य आपराधिक गतिविधयों में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे मे गोपनीय रूप से जानकारी देने और ऐसे लोगो पर सतत् निगरानी रखने निर्देशित किया गया।

  कार्यक्रय के दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा पर्याव्ररण के प्रति लोगो को जागरूक करने एक पेड़ मां के नाम अभियान की पुलिस लाइन मुंगेली मे पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया गया जिसके तत्वाधान में ग्राम कोटवारों को भी ग्राम मुनादी कर लोगों को बढ़ते प्रदूषण एवं घटते पेड़ के प्रति जागरूक कर पेड़ लगाने करने निर्देशत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाकर उसको पुष्पित व पल्लवित करने का संकल्प लिया जाकर लोगों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

          कार्यक्रम में जिला वन मंडलाधिकारी  अभिनव कुमार,जिला सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी  मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक  एस. आर. घृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक  नवनीत पाटिल, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा एवं जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी कर्मचारी तथा जिला-स्तरीय ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *