Blog

किसानों की आवाज को मिला मजबूत नेतृत्व, अशोक कौशिक बने उपाध्यक्ष…

BJP संगठन में नई ऊर्जा, अशोक कौशिक को किसान मोर्चा की कमान….

बिल्हा के अशोक कौशिक पर BJP का भरोसा, किसान मोर्चा में अहम पद….

बिलासपुर जिला के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक को भारतीय जानता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर किसान मोर्चा में अशोक कौशिक को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, मजबूत जनसंपर्क और किसानों के हित में किए गए निरंतर कार्यों को देखते हुए की गई है।अशोक कौशिक पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वे जिला कुर्मी समाज के संरक्षक हैं और कुर्मी चेतना मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण के चलते उनकी पहचान एक कर्मठ और जनसेवक नेता के रूप में बनी है।क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर अशोक कौशिक हमेशा आगे रहे हैं। खेती, सिंचाई, समर्थन मूल्य और किसान कल्याण योजनाओं को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उनकी सरल, सहज और जमीन से जुड़ी कार्यशैली के कारण क्षेत्र के किसानों और आम लोगों में उनकी मजबूत पकड़ है।पार्टी नेतृत्व ने उनके इन्हीं कार्यों और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताते हुए किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *