श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर अरविन्द अवस्थी सातवीं बार निर्विरोध निर्वाचित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी श्री राम साहू एवं श्री राजकुमार यादव ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
इस चुनाव में अरविन्द अवस्थी सातवीं बार लगातार प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके साथ ही विश्वदीपक राई को प्रदेश महासचिव, अनिल पवार को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा राजेश मिश्रा को प्रदेश संयोजक चुना गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हरबंस अरोरा, अब्बास अली, मनोज मिश्रा, मोहन तिवारी, भरत योगी एवं निर्मल सलूजा निर्वाचित हुए। वहीं प्रदेश सचिव के रूप में सुश्री रेनू मिश्रा, छगन साहू, दिनेश मिश्रा, मोहन दास मानिकपुरी, विनोद शर्मा एवं रवि शुक्ला, सह सचिव भूपेंद्र धर दिवान, हरिश तिवारी, साखन दर्वे को जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोज मिश्रा संगठन प्रभारी का भी कार्य देखेंगे।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष ताम्रकार, राज कुमार दरयानी, नूतन गुप्ता, पारस शर्मा, मनमोहन नेताम एवं अनिल मानिकपुरी का चयन किया गया।
सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रदेश संरक्षक ब्रजेश चौबे एवं प्रदेश सलाहकार राम अवतार तिवारी सहित संगठन के समस्त सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
*विश्व दीपक राई छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव के पद पर पुनः निर्वाचित घोषित*
नगर के वरिष्ठ पत्रकार विश्व दीपक राई छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव के पद पर पुनः निर्वाचित घोषित किए गए हैं। प्रदेश मुख्यालय रायपुर में निर्वाचन अधिकारी राम साहू एवं राजकुमार यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उन्हें निर्विरोध प्रदेश महासचिव के पद पर निर्वाचित घोषित किया। वे पिछले 3 दशकों से भी अधिक समय से विभिन्न पदों पर रहते हुए पत्रकारों के हित संवर्धन में संगठन के माध्यम से अपनी भूमिका निभाते रहे है। उनके निर्वाचन पर पत्रकार साथियों ने अपनी बधाइयां एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है।