श्री श्री सोलापुरी माता पूजा रेलवे परिक्षेत्र में राटा पूजा के साथ प्रारंभ

आज भव्य शोभायात्रा के साथ माता का आगमन
बिलासपुर/ श्री श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति बारह खोली चौक बंग्ला यार्ड रेल्वे परिक्षेत्र बिलासपुर मे शानदार 26वा वर्ष बड़े ही धूम धाम से मनाने की तैयारीयां कि जा रही है। राटा पूजा एम पूर्णिमा पति एम गिरधर निवासी हेमूनगर वायरलेस कलोनी से गुरुवार को गाजे बाजे के साथ काष्ट देव (राटापूजा ) शोभा यात्रा के माध्यम से क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पहुंची।
पूजा स्थल में दक्षिण भारतीय परंपरा अनुसार पुजारी पार्थ सारथी ने काष्ठ पूजा (राटा पूजा) की तथा पोतराजू की स्थापना भी की गईं।
24 अप्रैल शुक्रवार को शाम 6 बजे, त्रिपुर सुंदरी मां मारीमई मंदिर न्यू लोको कॉलोनी से भव्य शोभा यात्रा बाजे गाजे के साथ रेलवे परिक्षेत्र के प्रमुख मार्गों का नगर भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पर पहुंचेंगे, गीली हल्दी से निर्मित माता की प्रतिमा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा, तत्पश्चात
पूजा पंडाल में पूजा स्थल पर माता की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए माता की प्रतिमा को स्थापित की जाएगी।
इसके बाद अगले आठ दिनों तक सोलापुरी माता की प्रतिमा गीली हल्दी से निर्मित किया जाएगा एवं भक्तों को अलग अलग देवी के स्वरूपो में दर्शन देंगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में सोलापुरी माता पूजा के सचिव एस. साई भास्कर (पूर्व पार्षद), एल. श्रीनिवास राव, डी. भास्कर राव (वासु), आर. रवि शंकर, जे. गोविंद, टी. दिवाकर , बी. शंकर राव (कोषाध्यक्ष) ई. अप्पा राव, टी. गिरधर राव आदि अनेक पूजा समिति के सदस्य जोर-शोर से पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं।उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. एम. एस. राजू द्वारा दी गई।