Blog

सफाई मित्रों से वृक्षारोपण की शुरुवात कराकर हरित महाअभियान हुआ संपन्न

सफाई मित्रों को सम्मानित कर किया गया ड्रेस वितरण

डूमरकछार/राजनगर :-

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘संकल्प सेवा अभियान’ के अंतर्गत 02 अक्टूबर को निकाय के द्वारा मुख्य दुर्गा पूजा प्रांगण /व्हालीवाल ग्राउण्ड परिसर में ‘हरित महाअभियान’ का गरिमामय आयोजन किया गया,इस विशेष अवसर पर परिषद के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राऊंड परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही,नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले कर्मठ स्वच्छता मित्रों को निकाय सभाकक्ष में ड्रेस का वितरण करके उनको सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मुख्य नगर पालिका अधिकारी शरद गौतम एवं निकाय अध्यक्ष व जिला योजना समिति सदस्य डॉ.सुनील कुमार चौरसिया के मार्गदर्शन एवं सहायक राजस्व निरीक्षक कमलेश त्रिपाठी,सभापति रवि सिंह,पार्षद सरिता यादव,एल्डरमैन ममता पात्रो,भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संगीता साहू,पार्षद पति डॉ.योगेश पालीवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवम कार्मिको की उपस्थित में सम्पन्न हुआ ।

स्वच्छता मित्र नगर की रीढ़ की हड्डी – चौरसिया
ड्रेस वितरण एवं सफाई मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित सफाई मित्रों को संबोधित करते हुए निकाय अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार चौरसिया ने कहा कि “संकल्प ही सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल हमारे नगर को कचरा मुक्त और स्वच्छ रखना है,बल्कि व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित और भावी पीढ़ी के लिए रहने योग्य बनाना भी है।”
स्वच्छता मित्रों को ड्रेस वितरण करते हुए डॉ. चौरसिया ने उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन सभी को सम्मानित भी किया और उन्हें नगर की ‘रीढ़ की हड्डी’ की संज्ञा दी।

वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत सफाई मित्रों से वृक्षारोपण कराकर किया गया,कार्यक्रम में नगरवासियों ने भी हिस्सा लिया और इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करायी,इस अवसर पर नागरिकगण सुजीत पाण्डेय,संजीत दूबे, सुशीला महरा परिषद के कर्मचारीगण प्रतिज्ञा मिश्रा,अखिलेश सिंह परिहार,सत्येंद्र चौहान,तीरथ पनिका, त्रिलोकीनाथ राय,अमित जायसवाल,मुन्नापाल, प्रशांत केशरवानी, अनुरद्ध दाहिया,पवन गौतम,उत्तम कोल,जयप्रकाश रवि,सुरेश यादव समेत सफाई मित्र (स्वच्छता विंग) छिद्दू,प्रकाश सनकत,रमेश,मुरली, चंदन,राजन,कमलेश, सूरज खरारे,मनीष, विनोद डागौर,शनि, सचिन,विकास,सूरज बाल्मिक,रेखा,शकुन, मीना,नेहा,सविता, संगीता,माधुरी,रेशमा सहित अन्य कर्मचारीगण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *