Blog

पुलिस लिखी कार में शराबियों का हंगामा, राहगीरों से मारपीट कर फरार

सरकंडा में कानून के नाम पर गुंडागर्दी, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां “पुलिस” लिखी कार में सवार दो नशे में धुत युवकों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। घटना सोनगंगा कॉलोनी के सामने मुख्य मार्ग की है, जहां दोनों आरोपियों ने लापरवाही से कार चलाते हुए राहगीरों को टक्कर मारने की कोशिश की। जब लोगों ने विरोध किया, तो युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, दोनों ने खुद को पुलिसकर्मियों का रिश्तेदार बताकर लोगों को धमकाया और पुलिस लिखी गाड़ी का रौब झाड़ते रहे। सड़क पर हंगामे के चलते देर रात जाम जैसी स्थिति बन गई और माहौल अफरातफरी में बदल गया। भीड़ बढ़ती देख दोनों युवक अपनी कार समेत मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। सरकंडा पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

वर्जन
हंगामा करने वाले की तलाश की जा रही है।इसके लिए वायरल वीडियो से जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप आर्या
टीआई सरकंडा थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *