Blog

सरकार मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता कहने वाला आदतन गुंडा बदमाश सलाखों के पीछे

बिलासपुर।बिल्हा और चकरभाठा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध उगाही, धमकी और दबंगई के जरिए दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर क्रेशर में चलने वाले ट्रकों के चालकों से जबरन वसूली, मारपीट और गांव का माहौल खराब करने के आरोप हैं।

बिल्हा पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक-12 बिल्हा निवासी महेश शर्मा ने बिल्हा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 16 जून की दोपहर ग्राम दुर्गडीह में सत्यप्रकाश घृतलहरे अपने भाई दिलेश घृतलहरे तथा अन्य साथियों के साथ क्रेशर में चलने वाले ट्रक चालकों से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। विरोध करने पर ट्रक चालक पुन्नू यादव और मोनू राजपाल के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहा था और कथित रूप से रॉयल्टी की जांच के नाम पर दबाव बना रहा था। आरोपी खुलेआम यह कहते हुए शासन-प्रशासन को चुनौती दे रहा था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर सत्यप्रकाश घृतलहरे को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ अवैध उगाही और मारपीट की घटना स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। घटनास्थल से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आसपास के गांवों में राहत और शांति का माहौल है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिस्ट्रीशीटर शातिर बदमाश पर बिल्हा पुलिस का प्रहार,आदतन गुंडा पुलिस के गिरफ्त में

पकड़ा गया आरोपी चकरभाठा व बिल्हा क्षेत्र मे अवैध उगाही कर रहा था। जिसकी वजह से लोग उससे डरते थे,कई बार मारपीट करके जेल की हवा खा चुका है।
इसके साथ आरोपी के खिलाफ कोई बोलता नहीं था इसलिए उसके हौसले बुलंद थे।लेकिन जब उसकी नियत बिगड़ती गई और पैसों की डिमांड बढ़ने लगी तब शिकायत हुई और तत्काल कार्रवाई की गई।इसमें पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ट्रक चालकों से वसूली करने और असामाजिक तत्वों को रखकर पैसा वसूली करता था।पैसा नहीं देने पर डंडा और हाथ से मारपीट करके जान से मारने की धमकी देता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *