Blog

समाज की कुरीतियों को उजागर करती फिल्म “सुकवा” 10 जनवरी से होगी रिलीज…

लोक कथा पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को लुभाएगी…

बिलासपुर। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक मनोज वर्मा के साथ मिलकर हिंदी और छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण करने वाले गजेंद्र श्रीवास्तव ने इस बार “सुकवा” फिल्म का निर्माण किया है।यह फिल्म 10 जनवरी 2025 से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा सहित उनकी टीम मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंची। यहां उन्होंने फिल्म “सुकवा” के बारे में जानकारी दी कि यह फिल्म एक लोक कथा पर आधारित है जिसकी कहानी ललित कुमार निषाद के द्वारा लिखी गई है। पटकथा संवाद मनोज वर्मा का है, यह एक ऐसी कहानी है जो सदियों से चली आ रही कुरीतियों को उजागर करती, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को दर्शाती, और अंधविश्वास के प्रति जागरूकता पर आधारित है। मनोज वर्मा बताते हैं की फिल्म में भूत प्रेत भी हैं लेकिन फिल्म हॉरर नहीं है, हंसी मजाक से भरपूर और एक संदेश देती हुई फिल्म “सुकवा” जिसमें सुपरस्टार मन कुरेशी, दीक्षा जायसवाल प्रदेश की जानी-मानी लोग गायिका एवं एनएसडी दिल्ली से पास आउट गरिमा दिवाकर इसमें मुख्य रोल में दिखाई देंगे। इनके साथ-साथ प्रदेश के सभी जाने- माने कलाकार पुष्पेंद्र सिंह, विनय अम्बस्ट, क्रांति दीक्षित, अंजलि चौहान,मनोज जोशी,शीतल शर्मा, उपासना वैष्णव और कॉमेडियन के रूप में विख्यात संजय महानंद, हेमलाल कौशल, पप्पू चंद्राकर, संतोष निषाद, सेवक यादव, ओकार चौहान प्रमुख रूप से हैं। फिल्म मे प्रसिद्ध Youtuber ओमी स्टाइलो भी हैं जिन्होंने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। फिल्म जिसका संगीत आज पूरे छत्तीसगढ़ में छाया हुआ है “रानी के फुन्द्रा ला” जिसके यूट्यूब पर आज लगभग 10 मिलियन भी हो चुके हैं जिस पर लगभग डेढ़ लाख रील बन चुकी है। आज गांव-गांव और शहर शहर शादियों में छठी बरी में हर जगह यह गाना वायरल हो चुका है। ऐसे गीतों के संगीतकार सुनील सोनी ने संगीत दिया है। फ़िल्म में एक गीत बॉलीवुड के मशहुर गायक उदित नारायण एवं सोमी सैलेश द्वारा गया गया है।साथ ही इसमें सुनील सोनी के साथ अलका चंद्राकर, अनुपम मिश्रा, कंचन जोशी मिथिलेश्वरी सेन, मोनिका वर्मा, श्रद्धा मंडल ने अपनी आवाज दी है। फिल्म की शूटिंग बस्तर क्षेत्र के भानु प्रतापपुर के निकट भानबेड़ा और कुर्री गांव में हुई है साथ ही अभनपुर, के ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में हुई है। इस फिल्म में ग्राफिक्स का भी काफी इस्तेमाल हुआ है जिसे प्रवीर कुमार दास ने किया है और वीएफएक्स के लिए शूटिंग रायपुर में हुई है। फिल्म के संपादक तुलेन्द्र पटेल हैं ऑडियोग्राफी स्वप्निल स्टूडियो के प्रबोध रंजन साहु जी की है रिकॉर्डिस्ट नूतन सिन्हा है।फिल्म के गीतकार ओंकार सिंह चौहान मनोज वर्मा सुनील सोनी दास मनोहर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *