Blog

लिंगियाडीह में 56 दिनों से अनवरत धरना जारी

वोट लेकर ‘लावारिस’ छोड़ने वाली सरकार से जनता ने पूछा—कहाँ गया हमारा हक?

बिलासपुर।लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन आज अपने 56वें दिन में प्रवेश कर गया है। कड़ाके की ठंड और दो महीने के लंबे संघर्ष के बावजूद आंदोलनकारियों का हौसला कम होने के बजाय और बुलंद होता जा रहा है। आज इस धरने ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया जब भारी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों ने धरना स्थल पर पहुंचकर सरकार आंदोलनकारियों ने सवाल पूछा— “क्या वोट लेने के बाद जनता लावारिस हो जाती है? क्याजिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री जी ने कहा की गरीबों को बेघर करके ही ‘विकास’ का जश्न मनाया जाएगा?”बेटी बचाओ’ के नारे की उड़ रही धज्जियां
धरना स्थल पर उमड़ी मातृशक्ति ने सरकार को घेरते हुए कहा कि एक तरफ ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का ढोंग किया जा रहा है, दूसरी तरफ इसी कड़ाके की ठंड में सैकड़ों बेटियां और महिलाएं अपने घर को बचाने के लिए सड़कों पर रात गुजार रही हैं। जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री जी नेदहाड़ते हुए कहा कि गार्डन में फूल खिलेंगे या गरीबों की बददुआएं, इसका फैसला जल्द होगा।अब पेट भरने के लिए मकानों को तोड़कर वहाँ ‘पिकनिक स्पॉट’ बनाने की साजिश रची जा रही है। क्या सरकार यह   गई है कि जिस जनता ने उसे कुर्सी पर बिठाया है, वही जनता उसे उखाड़ फेंकने का दम भी रखती है ?

सत्ता के दमन के खिलाफ सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा, “हम हमेशा गरीबों के साथ खड़े हैं। जब रोड और रास्ता बन चुका है, तो अब गरीबों के मकान तोड़कर कॉम्प्लेक्स और गार्डन बनाना न्यायसंगत नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ प्रदेश स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।”वहीं, सर्व आदिवासी प्रदेश युवा वर्ग अध्यक्ष सुभाष सिंह परतें ने इसे अस्तित्व की लड़ाई बताते हुए कहा कि यहाँ केवल घर नहीं टूट रहे, बल्कि आदिवासियों और सर्व समाज की अस्मिता पर प्रहार हो रहा है। उन्होंने सभी वर्गों से एकजुट होने का आह्वान किया।

*बदले की राजनीति का आरोप*

प्रदेश सचिव अशोक राजवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहाँ कांग्रेस का पार्षद होने के कारण द्वेषपूर्ण कार्रवाई की जा रही है।वही एनएसयूआई अध्यक्ष रंजीत सिंह ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार अब भगवान को भी नहीं छोड़ रही है और अपनी विफलताओं के लिए चूहों को बदनाम कर रही है।जबकि मुंगेली जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी कांत भास्कर ने सवाल उठाया कि गरीबों को उजाड़कर बनाए जाने वाले गार्डन का लाभ आखिर किसे मिलेगा? क्या वहां गरीब घूम पाएगा या वह केवल सत्ताधीशों के लिए होगा? इस सर्वदलीय धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से संबोधन देने वालों और समर्थन देने वालों में श्याम मूरत कौशिक, आयुष राज , मनीष मरावी,गोपाल दुबे, अभिलाष रजक, भावेंद्र गंगोत्री, अन्नपूर्णा ध्रुव (महिला कांग्रेस सेवादल), राजेश ध्रुव, सुमन मरकाम, सोहराब खान, भूपेंद्र साहू, टिशू दुबे, शुभम सोनी, अविनाश ध्रुव, अभिषेक प्रधान, अमित देवांगन, सूरज नेताम, सूरज श्रीवास्तव और हेमराज दुबे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *