वंशिका बोली,मुझे बनना है IAS…. इसलिए करती हूं पढ़ाई…मोबाइल से बना ली हूं दूरी

बिलासपुर। वंशिका ने 12वी में 94.2 % लाकर न सिर्फ ब्रजेश स्कूल को बल्कि अपने गुरुजनो और माता पिता का भी नाम रोशन किया है।वंशिका के पास होने से उनके माता पिता खुश है और उनकी पढ़ाई के लिए अब आगे की सोच रहे है।

दरअसल पुराना बस स्टेण्ड, करबला निवासी
बिजनेशमैन विक्रम कश्यप और ब्यूटीशियन पुनम कश्यप की पुत्री वंशिका कश्यप का कहना है कि परिवार का उसे पूरा सपोर्ट मिला। किसी तरह का प्रेशर नहीं डाला गया। कभी पढ़ाई के लिए फोर्श नहीं किया। वह रोजाना आठ घंटे खुद पढ़ाई करती थी। इसें वह जब भी पढ़ती थी, अच्छे से पढ़ती थी, ताकि एक बार याद हो गए। वंशिका का कहना है कि उसने ट्यूशन नहीं किया, सेल्फ स्टेडी की। उसने कहा कि वह सोशल मिडिल का उपयोग नहीं किया। जिससे पढ़ाई में ध्यान नहीं भटक सका। वह आईएएस बनना चाहती है।
मां पूनम ने बताया आईएएस बनना है वंशिका को
वंशिका की मां पूनम कश्यप का कहना है कि उसे शुरू से ही आईएएस बनने का सपना है और इसी कारण वह कड़ी मेहनत करके पढ़ाई करती है।मोबाइल से दूर रहकर ज्यादातर समय पढ़ाई में देती है।जिसके कारण वह आज इस मुकाम तक पहुंची है।