सियान चेतना अभियान का सातवां चरण रतनपुर में संपन्न हुआ

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर,,,,,बुजुर्गों की सुरक्षा, सम्मान और संवाद को प्राथमिकता देने बिलासपुर पुलिस द्वारा शुरू किए गए सियान चेतना अभियान का सातवां चरण रतनपुर के भीम चौक स्थित आत्मानंद कन्या विद्यालय में आयोजित किया गया। इस आयोजन में जेष्ठ नागरिक संघ के सहयोग से दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया।
यह जनजागरूकता अभियान बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व और निर्देशन में जिलेभर में संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाना और उन्हें अकेलेपन व उत्पीड़न से बाहर निकालकर संरक्षित माहौल देना है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एएसपी अर्चना झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन परिवार को संवारने, बच्चों को बेहतर भविष्य देने और समाज को दिशा देने में समर्पित कर दिया। आज जब उन्हें सहारे, सम्मान और सुरक्षा की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, तब कई बार वही बुजुर्ग उपेक्षा, अकेलेपन और उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक और समाज के लिए आत्ममंथन का विषय है।