ऑनलाइन फ्रॉड का जाल: इंस्टाग्राम लिंक से शुरू हुई साइबर ठगी
युवती से 2.92 लाख की चपत
बिलासपुर ।इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर एक युवती से करीब ₹2,92,652 की ऑनलाइन साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि नगर निगम कॉलोनी, महाराणा प्रताप चौक निवासी अनुष्का सिंह ने शिकायत में बताया कि उसे 1 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक लिंक मिला, जिसे क्लिक करने के बाद उसे व्हाट्सएप और फिर टेलीग्राम चैनल से जोड़ा गया। टास्क पूरा करने के एवज में शुरुआत में 100 रुपये देने पर 228 रुपये लौटाए गए, जिससे वह झांसे में आ गई। इसके बाद उसे बार-बार अलग-अलग लिंक भेजकर पैसे जमा कराने को कहा गया।कुछ बार पैसे लौटाए भी गए, जिससे विश्वास और बढ़ा पर धीरे-धीरे रकम बढ़ती गई और युवती ने कुल ₹2.92 लाख से अधिक की राशि अलग अलग यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कर दी।जब 61 हजार और मांगे गए तो उसे ठगी का एहसास हुआ।
पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और थाना सिविल लाइन्स में लिखित रिपोर्ट दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।
पुलिस करती है अपील,फिर भी होते है ठगी के शिकार
पुलिस का कहना है कि कई बार अपील करके लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है। इसके बाद भी
कुछ लोग लालच में आकर पैसा दे देते है जिसके कारण ठगी के शिकार हो जाते है।
जबकि कोई भी व्यक्ति आपको मोबाइल में अधिक पैसा क्यों देगा।यह सोचने वाली बात रहती है।
वर्जन
महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।इसके लिए सायबर सेल की मदद ली जा रही है।
एसआर साहू,,टीआई थाना सिविल लाइन