Blog

अलग अलग जगह हुए मुठभेड़ में 30 नक्सली हुए ढेर,शव बरामद, दो जवान भी हुए घायल…IG बोले फायरिंग जारी

नारायणपुर– कांकेर सरहदी क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हुए हैं। वही बीजापुर जिले में 26 नक्सली मारे गए है। एक जवान शहीद तो दो जवान घायल हुए हैं। रुक– रुक कर फायरिंग अब भी जारी है।

बीजापुर। बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर हो गए है। उनके शव सुरक्षा बलों ने बरामद किए हैं। वही मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद और दो जवान घायल हो गए है। कांकेर– नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में भी हुए मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हुए हैं।

जिला बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बलो की संयुक्त टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज 20 तारीख की सुबह 7:00 से माओवादियों और सुरक्षा बल के जवानों में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से लगातार फायरिंग होने लगी। फायरिंग में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया वही दो जवान घायल हो गए। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार और गोला बारूद के साथ 26 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। क्षेत्र में मुठभेड़ तथा सर्चिंग जारी है।

वही कांकेर– नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर आज सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ में चार माओवादियों के शव और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं । रुक रुक कर फायरिंग जारी है। वही जवानों का सर्च अभियान भी जारी है। विस्तृत जानकारी अलग से ऑपरेशन खत्म होने के बाद जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *