सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आराध्या ने 93% अंक प्राप्त किए

बिलासपुर। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में कर्नल अकेडमी स्कूल मंगला की छात्रा आराध्या नामदेव ने 93% अंक प्राप्त करके स्कूल एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली आराध्या नामदेव ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब आगे की पढ़ाई विज्ञान विषय से करना चाहती है। भविष्य में डाक्टर बनना चाहती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों तथा माता-पिता को दिया है। आराध्या नामदेव पंडित दीनदयाल कॉलोनी मंगला में रहने वाले मुकेश नामदेव तथा लक्ष्मी नामदेव की बेटी हैं। मुकेश नामदेव शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। आराध्या नामदेव की सफलता पर नामदेव समाज में खुशी की लहर है। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, श्री नामदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष एन पी नामदेव, शिव शंकर वर्मा ,शिवकुमार वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद नामदेव,कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, सचिव दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र वर्मा, राजेश्वर नामदेव,अखिल वर्मा , अमित नामदेव, राजकुमार चौधरी, शिवराम चौधरी, राकेश वर्मा और नामदेव समाज छत्तीसगढ़ के सभी प्रबुद्ध जनों ने आराध्या नंदू की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है और आशीर्वाद दिया, उज्जवल भविष्य की कामना की। आज सुबह से ही बिटिया को बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।