Blog

दुकान में खरीदी करने पहुंचे युवक ने मोबाईल चोरी की

बिलासपुर। दुकान में खरीदी के लिए पहुंचे युवक ने मौका पाकर
दुकान में रखे मोबाइल को पार कर दिया।
सीसीटीवी के माध्यम से युवक पकड़ाया और गिरफ्तार किया गया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गोपाल मैती कोतवाली चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके पीआर.फैंसी एक्यूरियम दुकान में एक व्यक्ति समान लेने आया था। सामान लेने के बहाने काउंटर में रखे मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी ए-3 को चोरी कर लिया। जिसकी रिपोर्ट थाना में कराई कराई गई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा में आये व्यक्ति की वीडियो एवं हुलिया के आधार पर व मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी तौषिक कुमार साहू गणेश चौक चिंगराजपारा को उसके घर में दबिश देकर पूछताछ की।जिसमें युवक ने अपराध करना स्वीकार किया।पकड़े गए युवक के पास से चोरी का मोबाइल बरमे किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *