Blog

स्मार्ट मीटर पर बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का वार्ड 30 एवम 35 में घर-घर जनअभियान शुरू,भरवाए जा रहे हैं शिकायतों के फॉर्म

बिलासपुर।स्मार्ट मीटर, बढ़ी हुई बिजली की दरें, बिजली कटौती, बेतहाशा बढ़े हुए बिजली बिल और अन्य बिजली की शिकायतों को लेकर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश अनुसार एवं बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के मार्गदर्शन में कांग्रेस का वार्ड स्तर पर जनअभियान गति पकड़ चुका है, गुरुवार को ब्लॉक क्रमांक 2 के वार्ड 30 (प. मुन्नूलाल शुक्ल नगर ) एवम 35 (नागोराव शेष नगर) में अभियान चलाया गया। इस दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की आपत्तियां के संबंधित फार्म भरवाये गए।

घर-घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान पहुंचकर दर्ज करवाई गई आपत्तियां

अभियान के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क किया, जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं उनके अत्यधिक बिल एवं स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर एवं जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए हैं वहां नहीं लगाने की मांग को लेकर फार्म भरवाये गए।

स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का अभियान केवल विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, इसमें उपभोक्ताओं से लिखित रूप में आपत्तियां एकत्रित की जा रही हैं।
स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली , पुराने एवं नए मीटर की बिलिंग व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं की वास्तविक शिकायतों की तकनीकी एवं पारदर्शी रूप से जांच करना आवश्यक है।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ महाअभियान में विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, राजेश पांडे, महेश दुबे, शिवा मिश्रा, तज्जामूल हक, गजेंद्र श्रीवास्तव मंडल, पिंकी बत्रा, ऋषि पांडे, संतोष दुबे, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, दीपांशु श्रीवास्तव, आदेश पांडे, प्रियंका यादव, सुदेश दुबे,कमल गुप्ता, राहुल देवांगन, हर्षित केसरवानी, गुलशन सोन, सुधा यादव, राजू सोनी, कमलकांत देवांगन, भरत देवांगन, सोनी , कश्यप एवं साथी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *