स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निगम की तैयारी तेज,निगम कमिश्नर कर रहें लगातार भ्रमण,सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

बिलासपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बिलासपुर को शीर्ष स्थान पर लाने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। सर्वेक्षण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है,इसको देखते हुए निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे लगातार जोन और वार्डों का भ्रमण कर सफाई कार्यों का जायजा ले रहे हैं। सोमवार को जोन कमांक 1 में सफाई कार्य का निगम कमिश्नर ने निरीक्षण किया।
निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने सुबह जोन 1 के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सफाई कर्मियों की उपस्थिति और कचरा संग्रहण की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों के साथ-साथ गलियों में भी डस्ट-फ्री सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा एसआरएलएम सेंटर पर पहुंचकर उन्होंने कचरा पृथक्करण के बारे में जानकारी ली।
निगम कमिश्नर ने सार्वजनिक स्थानों की मॉनिटरिंग जैसे बस ,ऑटो स्टैंड, बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक शौचालयों के सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए है,बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी दिखने पर संबंधित सुपरवाइजर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा निगम कमिश्नर सर्वे ने सभी जोन कमिश्नरों और स्वच्छता निरीक्षकों को जीरो वेस्ट की दिशा में काम करने और नागरिकों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए है।