Blog

महिला ने नदी में लगाई छलांग

महिला की शिनाख्त नहीं,खोजबीन में जुटी पुलिस

बिलासपुर।तोरवा स्थित छठघाट पुल पर बुधवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक महिला को अरपा नदी में छलांग लगाते हुए देखा। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा और तोरवा थाना की पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और महिला की तलाश में
आपरेशन शुरू किया। लेकिन महिला नहीं मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छठ घाट के पुल पर एक महिला खड़ी हुई थी और वह अचानक नदी में कूद गई । इस हादसे को एक युवक ने देखा है।
जिसमें तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव दल भी पहुंचा जिन्होने मौके पर जाकर महिला की खोजबीन शुरू की।लेकिन महिला का कही कुछ पता नहीं चल सका। चूंकि नदी में अंधेरा व जलस्तर ज्यादा होने के कारण सर्च अभियान बुधवार की रात रोक दिया गया है। लेकिन गुरुवार की सुबह एक बार फिर बचाव दल नदी में तलाश शुरू किया जिन्हें शाम तक महिला का कही कुछ पता नहीं चल सका।इधर सरकंडा पुलिस का कहना है कि महिला का पता नहीं चल सका है और न ही खोजबीन में किसी का पता चला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *