Blog

हल्की ठंड के बाद फिर बढ़ेगा पारा

प्रदेश में शीत लहर की कोई आशंका नहीं

बिलासपुर।मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आज और कल उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की कमी दर्ज की जा सकती है हालांकि ठंड की वापसी को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गायत्री ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 73 डिग्री ईस्ट और 32 डिग्री नॉर्थ पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों के कुछ इलाकों में आज और कल न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान पहले ही बढ़ा हुआ दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के बाद पूरे प्रदेश में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में शीत लहर जैसी कोई स्थिति नहीं बनेगी और मौसम सामान्य से थोड़ा ऊपर बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *