जीएसटी पर कांग्रेस के तंज का ओपी चौधरी ने दिया करारा जवाब, बोले– असली आफत तो 2017 से पहले थी…….
जीएसटी स्ट्रक्चर में बड़ा सुधार, अब आम जनता को सीधा फायदा–वित्त मंत्री…..
बिलासपुर।जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी से कांग्रेस द्वारा जीएसटी को ‘आफत’ बताए जाने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि असली आफत तो 2017 से पहले थी, जब देश में 17 प्रकार के टैक्स और 13 अलग-अलग उपकर वसूले जाते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने न सिर्फ इस जटिल प्रणाली को खत्म किया, बल्कि जीएसटी को चार स्लैब से घटाकर दो स्लैब में लाकर देशवासियों को बड़ी राहत दी है। ओपी चौधरी ने कहा कि जीएसटी की संरचना और स्टक्चर में जो सुधार हुआ है, उससे अब कृषि, कृषक और आम आदमी से लेकर छोटे-बड़े व्यापारियों तक को फायदा होगा। इकोनॉमिक क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ी है और आम जनता का पैसा बचेगा। उन्होंने कहा कि यह एक दूरदर्शी निर्णय है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि इसका लाभ मिलेगा और आमजनों को इससे काफी फायदा होगा।