Blog

हैंडबैग से पौने दो लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी

बिलासपुर। शहर में घर के बेडरूम में रखे हैंडबैग से करीब पौने दो लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्रोपदी पांडेय की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उन्होंने अपने हैंडबैग के भीतर एक छोटा पर्स रखा था। इसमें सोने का पुराना मंगलसूत्र, चार बटुआ दाना और चार गेहूं दाना, जिनका कुल वजन करीब 8 ग्राम बताया गया है, तथा करीब 10 ग्राम वजनी सोने के झुमकों की एक जोड़ी रखी थी।
5 अगस्त की शाम जब द्रोपदी पांडेय ने जेवर पहनने के लिए अपना हैंडबैग देखा तो उसमें रखा गहनों वाला छोटा पर्स गायब था। इसके बाद उन्होंने घर में पर्स की तलाश की और परिजनों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
पर्स और जेवरों का पता नहीं चलने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर में आने-जाने वाले लोगों सहित अन्य संभावित बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *