Blog

टेबल-टेनिस फाइनल: महिला एवं पुरुष वर्ग में सुंदरम ने किया कब्ज़ा तो महिला वर्ग क्रिकेट में शिवम् ने लहराया अपना परचम

पृथ्वीराज और अल्पना टेबल-टेनिस मेअपने खेल कौशल से दर्शकों को किया रोमांचित

क्रिकेट महिला वर्ग में भारती बनी प्लेयर आफ द मैच तो नम्रता ने प्लेयर आफ द सिरिज का पाया ख़िताब

बिलासपुर । उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में आयोजित खेल महोत्सव के पंचम दिवस टेबल-टेनिस के महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। खेल के प्रारंभ में प्राचार्य प्रो मीता मुखर्जी एवं आचार्य वने खिलाड़ियों एवं डॉ नीला चौधरी, डॉ सुनीता बानी, श्रीमती नुपूर कुजूर, जितेन्द्र साहू आदि आचार्य वृंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शानदार खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी। टेबल-टेनिस का पहला फाइनल मुकाबला महिला वर्ग में शिवम एवं सुंदरम निकेतन के बीच खेला गया। जिसमें पहला सिंगल सुंदरम की अल्पना मीत तिग्गा एवं शिवम् की नैनसी टोप्पो के बीच खेला गया, जिसमें अल्पना ने खेल पर अपनी शानदार पकड़ बनाते हुए 2-0 से मैच अपने नाम किया। दूसरे सिंगल मैच में शिवम निकेतन की भारती एवं सुंदरम की नीला सिदार के बीच खेला गया, जिसमें पहले सेट में सुंदरम की नीला सिदार ने कांटे के टक्कर‌ के बावजूद पहले सेट को अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रही, वहीं दूसरे सेट में शिवम् की भारती ने अपने शानदार खेल के बल पर मैच को 1-1 की बराबरी में लाकर खड़ा कर दिया। तीसरे सेट में दोनों ने बेहतरीन कलात्मक के खेलते हुए ड्यूज़ की स्थिति में आ गए और अंततः नीला ने लगातार दो पॉइंट लेकर 2-1 से मैच पर अपना कब्ज़ा किया ।

और सुंदरम निकेतन को शिवम् पर 2-0 की बढ़त के साथ फाइनल विजेता बनाया।वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले का प्रथम मैच शिवम निकेतन अरविंद एवं सुंदरम निकेतन के तरुण चंद्रा के बीच खेला गया। जिसमें दोनों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया, किन्तु तरूण के सधी रणनीति के सामने अरविंद को 2-1 से हार का मुख देखना पड़ा और तरूण ने सुंदरम निकेतन को बढ़त दिलाने में सफलता अर्जित की। पुरुष वर्ग का दूसरा मुकाबला शिवम के नीतू सिंह एवं सुंदरम के पृथ्वीराज के बीच खेला गया।जिसमें पृथ्वीराज ने शीतू सिंह को लगातार दोनों सेटों में एकतरफा मात देते हुए सेट व मैच अपने निकेतन की झोली में डाला। इस तरह पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुंदरम निकेतन कब्ज़ा करने में सफल रहा तथा शिवम को उपविजेता से ही संतुष्ट होना पड़ा।
द्वितीय सत्र में महिला वर्ग के क्रिकेट का फाइनल मुकाबला सत्यम एवं शिवम् के बीच खेला गया जिसमें शिवम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया और सत्यम की टीम निर्धारित 8 ओवर में 41 रन बना पायी। वहीं शिवम् की ओर से कप्तान भारती ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी सधी रणनीति के बल पर अपने टीम को 5 बॉल शेष रहते ही महिला वर्ग क्रिकेट की फाइनल विजेता बनाने में सफलता प्राप्त की । शानदार खेल प्रदर्शन को देखते भारती (शिवम्) को प्लेयर आफ द मैच के ख़िताब से नवाजा गया , वहीं नम्रता डहरिया (सत्यम) को सभी मैचों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द सिरिज़ के ख़िताब से नवाज़ा गया।
आज के समस्त मैचों में मुख्य निर्णायक की भूमिका अमृता मिश्रा, अंकुर आशीष बखला,सूरज मरकाम,भावेश कुमार तथा क्रीड़ा प्रभारी एवं खेल समन्वयक करीम खान ने निभाई ।

        आज के खेल उत्सव को सफल बनाने में अनुराग खेस  सोहित पटेल, तिलक प्रधान जूनस केरकेट्टा, पिलेश्वर, अमित, हिमाद्री ,रेणु प्रज्ञा,  राजकुमार जगत, अमर मलिक ,देवी प्रकाश सोनी, गजेन्द्र सिंह,‌नयनन गिरी जगू राम भुवन बिंझवार, पूर्व प्रशिक्षार्थी , संतोष आर्य नरेन्द्र यादव एवं चिरंजीव आदि प्रशिक्षार्थियों  ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
 मुख्य आकर्षण - आज के पूरे खेल के मुख्य आकर्षण पृथ्वीराज सिंह एवं अल्पना रही। दोनों ने अपने खेल कौशल से दर्शकों को रोमांचित किया एवं दर्शक दीर्घा से खूब तालियाँ बटोरी तथा अपने नाम के नारे लगाने पर दर्शकों को मज़बूरी कर दिया।
       आज के खेलों में‌ दर्शक दीर्घा में प्राचार्य मीता मुखर्जी सहित श्रीमती अंजना अग्रवाल, श्रीमती मनीषा वर्मा,श्रीमती प्रीति तिवारी, डॉ. नीला चौधरी,  डॉ सुनीता बानी,  श्रीमती नूपुर कुजूर,डॉ राजेन्द्र तिवारी,डॉ संगीता श्रीवास्तव,डॉ.रजनी यादव, डॉ.सलीम जावेद,  डॉ.विद्याभूषण शर्मा, श्रीमती राजकुमारी महेन्द्र,डॉ.गीता जायसवाल,श्रीमती रश्मि पाण्डेय, सोनल जैन , जितेन्द्र साहू,डॉ दुष्यंत चतुर्वेदी, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती संतोषी फर्वी , अश्वनी भास्कर, श्रीमती गीतू गुरुदिवान, मुरारी यादव एवं अभिनव, किशोर तथा सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।
         इसकी जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी एवं खेल समन्वयक करीम खान ने दी।                                                  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *