2 प्रतिशत महंगाई राहत एरियर सहित भुगतान की मांग को लेकर पेंशनर्स ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जनवरी 2026 से लंबित 2 प्रतिशत महंगाई राहत का एरियर सहित शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के पेंशनर्स लंबे समय से 2 प्रतिशत महंगाई राहत की राशि प्राप्त होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अतः प्रदेश के समस्त पेंशनर्स के हित में जनवरी 2026 से देय महंगाई राहत का एरियर सहित भुगतान शीघ्र कराने के आदेश जारी किए जाएं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश जैन, संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप, कुंती राणा सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, सत्येन्द्र द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, जेपी. शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष,एमएल. पाल सदस्य, अंचल बाजपेयी सदस्य, जे.राम सदस्य, सुश्री जशोमति भगत, आरपी. यादव, नजमा खान सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे