Blog

आपसी भाईचारा एवं सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाये होली का पर्व…SP के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी में ली गई शांति समिति की बैठक…अपराधियों, हुड़दंगियों पर लगाई जाएगी लगाम, पुलिस पेट्रोलिंग लगातार करेगी भ्रमण

खासखबर कोरिया/ कोरिया पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के द्वारा आने वाले दिनों में होली, रमजान, ईद और गुड फ्राइडे पर्व के मद्देनजर जिलेभर के सभी थाना एवं चौकी में दिनांक 21 मार्च 2024 को शांति समितियों की बैठक के लिए निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इन शांति समिति की बैठको का मुख्य उद्देश्य आने वाले दिनों के त्योहारों को लेकर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने की तैयारियों को लेकर की गई थी। जिसमें सभी थाना के जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और समाज के प्रतिनिधियों से इस संबंध में आवश्यक सुझाव भी लिए गए।

शान्ति समिति की इन बैठकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए आचार संहिता का पालन कर होली पर्व को आपसी भाईचारा एवं सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कहा गया है। यह भी बताया गया है कि इस दौरान दुपहिया वाहन में तीन सवारी, तेज चलाने वाले बाइकर्स, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ऊपर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। बैठको में कहा गया कि होली में नशीले पदार्थ का सेवन न करें, किसी के ऊपर जबरन रंग न लगावें, ग्रीस एवं कांच युक्त रंगों का प्रयोग न करें, अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग न करें, हुडदंग, मारपीट, गाली गलौज, शोर शराबा न करें, किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग न करें, शहर/गांव में गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुडदंग न करें एवं परिवर्तित दोपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकलने वाले फटाके की तरह) का प्रयोग न करें। वर्तमान में बोर्ड परीक्षाए चल रही है साउंड सिस्टम का उपयोग बिना अनुमति के न किया जाए तथा अनुमति प्राप्त होने पर धीमे आवाज में बजाया जाए।

शान्ति समिति की इन बैठकों में उपस्थित सम्मानीय लोगो से यह भी कहा गया कि उक्त पर्व में सभी यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा में लगें सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें, होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें, इलेक्ट्रिक खंबों एवं तारों का ध्यान रखें एवं एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।

थाना बैकुंठपुर में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर, तहसीलदार, थाना सोनहत में उप पुलिस अधीक्षक(ऑप्स), तहसीलदार, थाना पटना, चरचा में थाना प्रभारीगण एवं चौकी बचरापोड़ी में चौकी प्रभारी ने शान्ति समिति की बैठक ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *