
बिलासपुर । तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरापारा चौक के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पीछे एक खेत में अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर, शव की पहचान करने में जुट गई है।पुलिस का कहना है कि लाश को पीएम के लिए भेजा गया है।उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।







