सकरी पुलिस ने 2 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर एक युवक से गाली-गलौच और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों में समीर यादव, राजकुमार विश्वकर्मा और निहाल यादव उर्फ लल्लू शामिल हैं। घटना नया बाजार तालाब के पास हुई जब पीड़ित सहसराम सूर्यवंशी सब्जी लेने गया था।पीड़ित की शिकायत पर सकरी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है सकरी पुलिस ने टीम गठित कर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को सकरी नया बाजार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और समीर यादव के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया।सकरी पुलिस द्वारा आईपीसी,,आर्म्स एक्ट एवम धारा बीएनएस की गमभोर धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है।






