
जांजगीर ।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में फरार वारंटियों की धरपकड़ एवं जिले के निगरानी, गुण्डा बदमाशों का थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग किया गया।

जिले के निगरानी, गुण्डा, बदमाशों का उनके गतिविधियों में नजर रखने के लिए थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया गया।*
उपस्थित बदमाशों को चेकिंग करने के साथ साथ क्षेत्र में शांती व्यवस्था बनायें रखने हेतु हिदायत भी दिया जा रहा है।लगातार अपराधों में संलिप्त रहने से एवं मारपीट गुण्डागर्दी का शिकायत मिलने वाले बदमाशो को निगरानी बदमाश एवं गुण्डा बदमाशों की सूची में शामिल किए जाने का पुलिस द्वारा प्रक्रिया भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध 02 तक लगातार विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें थाना जांजगीर 02 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट, चौकी नैला 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना अकलतरा 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना नवागढ़ 01 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, थाना पामगढ़ 04 स्थायी वारंट, 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना शिवरीनारायण 03 स्थायी वारंट, थाना बिर्रा 01 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट थाना बम्हनीडीह 01 स्थायी वारंट, थाना मुलमुला 05 गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंट 02 एवं थाना अजाक 02 गिरफ्तारी वारंट कुल मिलाकर जिले भर से 34 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
इसी प्रकार जिले में वर्तमान में कुल निगरानी बदमाश 73 एवम गुंडा बदमाश 153 कुल बदमाश 166 का नाम जिले के थाना/चौकी में दर्ज है, थाना/चौकी क्षेत्र में उपस्थित निगरानी, गुण्डा बदमाशो का उनके गतिविधियों, ब्यवसाय, जीवोकोपार्जन के साधन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुये थाना/चौकी में निवासरत् बदमशों का विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया गया। उपस्थित बदमाशों को क्षेत्र में शांती व्यवस्था बनायें रखने हेतु हिदायत भी दिया जा रहा है। जिले में उपस्थित निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग किया जा कर उनके गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है।जाांजगीर- चाम्पा पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु संकल्पित है। इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा ।






