नगर पालिका ऑफिस से गायब रहते है कर्मचारी…अध्यक्ष ने जाहिर की नाराजगी….

अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा होगी कार्रवाई
बिलासपुर। तखतपुर
नगर पालिका की मनमानी इन दिनों चरम सीमा में है। जहां नगर में पानी और सफाई व्यवस्था की समस्या लगातार बनी हुई है। नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गायब नजर आते है। नगर पालिका कार्यालय में सिर्फ चपरासी ही उपस्थित दिखाई पड़ते है।

बता दे तखतपुर
नगर पालिका के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही देखने को मिल रही है।कार्यालय में कर्मचारी लगातार गायब रहते है। जिससे यहां जन्म मृत्यु आवास स्वच्छता पेंशन संबंधित कार्य कराने आए हितग्राहियों को बैरंग लौटना पड़ता है। दोपहर का तो आलम ऐसा रहता है कि कार्यालय में अधिकतर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं रहते हैं। मानो इनको किसी अधिकारी की खौफ या डर नहीं है इसी नाम से लगातार कार्यालय में अनुपस्थित रहते हैं।

राज्य सरकार प्रशासनिक कसावट लाने के लिए कि सभी कार्यालय में उपस्थिति के लिए थंब मशीन लगाया जा रहा है जिससे अधिकारियों और कर्मचारी की उपस्थित शत प्रतिशत होती रहे। और उनको दो बार अपनी उपस्थिति को लेकर दो बार थंब लगाना होता है।

दोपहर को गर्मी का बहाना बनाकर गायब हो जाते है कर्मचारी
नगर पालिका के ज्यादातर कर्मचारी गर्मी का बहाना बनाकर गायब हो जा रहे है।जिनके कारण लोगो को भटकना पड़ रहा है।
कई लोग अपने काम से आते है और कर्मचारियों कें गायब रहने की वजह से खाली हाथ लौट जाते है।जिसकी शिकायत कई लोगो ने अध्यक्ष और सीएमओ से कि है। सोमवार की यह तस्वीर बता रही है कि अधिकतर कर्मचारी गायब रहना ज्यादा पसंद करते है।

सीएमओ ने नहीं उठाया फोन
इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरेश सिंह को कर्मचारियों के गायब रहने के संबंध में टेलीफोनिक जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया था लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने जाहिर की नाराजगी
नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ से कर्मचारियों के गायब रहने के विषय में बताया गया तो नाराजगी जाहिर करते हुवे कहा कि जनता हमे चुन के लाई है और हम जनता के सेवक है अगर कोई व्यक्ति नगर पालिका अपने काम से आर रहा है और कर्मचारी उपस्थित नहीं है तो ये बड़ी लापरवाही है जिसकी जांच कराकर संबंधित लोगों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।