
रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,,, रानीगांव साईं ढाबा के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी और कोयला पुरी सड़कों पर गिर गई, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए हाईवे बाधित रहा,
मिली जानकारी के अनुसार इनोवा कार में सवार चार लोग साई ढाबा से खाना खाकर निकलने ही वाले थे की तेज रफ्तार ट्रेलर इनोवा कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और पलट गई
ट्रेलर दीपका से बिलासपुर की ओर जा रही थी, ट्रेलर के पलटने से कोई जनहानि नहीं हुई है ड्राइवर को मामूली चोटे आई है फिलहाल रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है




