
०० सेवा सरकारी समिति पचपेड़ी प्रबंधक संतोष यादव ने कराया है 5 एचपी का बोर, प्रदीप जायसवाल ने भी किया है कब्ज़ा

मस्तुरी : पचपेड़ी सब स्टेशन मोहल्ले वासी इन दिनों पानी कि किल्लत से जूझ रहे है, मोहल्लेवासी पानी के लिए एक मात्र सरकारी हैण्डपंप पर निर्भर है मगर पचपेड़ी प्रबंधक सेवा सरकारी समिति के संतोष यादव ने सरकारी हैण्डपंप के करीब ही 5 एचपी का बोर करवाकर 24 घंटे पानी की निकासी कर रहे है जिसके चलते आसपास के सभी बोर और हैण्डपंप सुख गए है| मोहल्लेवासियों ने एसडीएम से इस मामले कि शिकायत कर पानी कि समस्या से राहत दिलाने कि मांग किया है|
ग्राम पंचपेड़ी सम्पूर्ण सब स्टेशन मुहल्लेवासियो ने एसडीएम को शिकायत में बताया कि पुरे मुहल्ले में पानी कि बड़ी किल्लत हो रही है, पुरे मुहल्ले में एक ही सरकारी हेंडपंप है जिसके पास ही एक 5 एचपी का हेंडपंप 10 फीट के अंतराल में बोर पचपेड़ी प्रबंधक सेवा सरकारी समिति के संतोष यादव द्वारा कराया गया है तथा संतोष यादव द्वारा इसी बोर से 24 घंटे पानी कि निकासी कि जा रही है जिसके चलते मुहल्ले के सरकारी हैण्डपंप एवं आसपास के सभी पंप बंद हो गए है| 5 एचपी के बोर के चलते पुरे मुहल्लेवासियो को पानी कि भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है|
मुहल्लेवासियो ने एसडीएम से इस पुरे मामले की शिकायत करते हुए 5 एचपी के बोर को बंद करने एवं सरकारी हैण्डपंप को सुधार कर पुन: शुरू कराने कि मांग किया है|
हैण्डपंप कब्ज़ा




