बिलासपुर।एसएसपी रजनेश सिंह ने में चार निरीक्षकों, 6 उप निरीक्षकों और दो एएसआई के तबादले किए है। पहले वाहन चेकिंग में वसूली के आरोपों उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पोस्टर का थाने के शौचालय में दरवाजे के रूप में इस्तेमाल करने के मामले में भाजपाइयों के द्वारा बवाल मचाने के बाद विवादों में आए थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को थाने से हटा दिया गया है। इसके अलावा 31 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं।


बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दीपावली के तत्काल बाद पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया है। तबादला आदेश में चार निरीक्षकों, 6 उप निरीक्षकों और दो एएसआई के तबादले किए गए है। इसके अलावा 31 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राहुल तिवारी को कोनी थाना प्रभारी के पद से हटाते हुए प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। वही वाहन चेकिंग के दौरान पिछले दिनों सीपत के थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के खिलाफ शिकायतें मिली थी। इस मामले में एक एएसआई को भी निलंबित गया था। जिसके बाद धनतेरस के दिन थाने के शौचालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पोस्टर से अस्थाई रूप से दरवाजा/ पर्दे के रूप में इस्तेमाल करने पर भाजपाइयों ने बवाल करते हुए थाना प्रभारी को हटाने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की थी। अब विवादों के चलते सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को हटाकर उन्हें साइबर सेल बिलासपुर भेजा गया है। जबकि उनकी जगह निरीक्षक राजेश मिश्रा को साइबर सेल से थाना प्रभारी सीपत बनाकर भेजा गया है।

सरकंडा थाने के सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह को चौकी प्रभारी मल्हार बनाया गया है। बेलगहना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राज सिंह को थाना प्रभारी पचपेड़ी बनाया गया है। पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण टंडन को सीपत थाना का प्रभार दिया गया है। जबकि पुलिस सहायता केंद्र मोपका के प्रभारी भावेश शेंडे को कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है। उनका कुछ दिनों पहले ही निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था। इसके अलावा 31 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं। अन्य के भी देखें आदेश…




