विधायक अमर अग्रवाल ने धन गुरु नानक दरबार में माथा ठेका एवं जनकल्याण के लिए अरदास करवाई
Manish Sharma
November 3, 2025 (Last updated: November 3, 2025)
बिलासपुर । धनगुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थीहिरिया सिंह साहब सिंधी कॉलोनी से प्रति वर्षानुसार इस वर्ष में चालीस दिन का जपजी साहब का अखंड पाठ नियमित रूप से चल रहा है यह कार्यक्रम गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश उत्सव पर आयोजित है जिसमें 30 तारीख से नियमित प्रभात फेरी भी निकाल जा रही है जिसका समापन 5 तारीख को गुरु नानक जयंती के दिन किया जाएगा आज धन गुरु नानक दरबार में नगर के लाडले विधायक श्री अमरअग्रवाल जी ने आकर मत्था टेका एवं जनकल्याण के लिए अरदास कराई ,आज यह प्रभात फेरी धन गुरु नानक दरबार से होते हुए सिंधी कॉलोनी मध्य नगरी चौक होते हुए आजाद नगर पहुंची यहां पर पंचायत के पदाधिकारीयो ने एवं समाज के लोगों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया कल यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा से आरंभ होकर अर्चना बिहार नेहरू नगर से होते हुए कारगिल चौक से वापस आएगी 5 तारीख को गुरु नानक जयंती के दिन प्रभात फेरी दरबार से रोते हुए राजेंद्र नगर देवकीनंदन चौक पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के द्वारा स्वागत किया जाएगा पुराना पुल से होते हुए सरकंडा पहुंचेगी वहां पर पूज्य सिंधी पंचायत सरकंडा की पदाधिकारीयो एवं समाज के लोगों द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात नए पुल से होते हुए नेहरू चौक से सिंधी कॉलोनी होते हुए धन गुरु नानक दरबार पहुंचेगी सभी से आग्रह है इस पुनीत कार्य में शामिल होकर लाभ प्राप्त करें इस प्रोग्राम को सफल बनाने में दरबार के प्रमुख भाई साहब श्री मूलचंद नारवानी,सोनू लालचंदानी, पूर्व पारशद सुरेश वाधवानी , प्रकाश जाग्यासी ,नानक पंजवानी राजकुमार कलवानी ,दिलीप जगमालानी ,नरेश मेहरचांदनी, चंदू मोटवानी, भोजराज नरवानी, मेघराज नारा ,अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी ,विकास बजाज, गंगाराम सुखीजा ,वार्ड पारशद श्रीमती कंचन सुरेश वाधवानी, अनीता नारवानी ,पलक हरजपाल ,कंचन दोहरा,पलक माखीजा,सोनिया कलवानी ,ज्योति हिंदूजा ,वर्षा सुखीजा, कशिश जैसवानी बलराम रामानी,अविनाश हिंदूजाआदि अनेक सेवादारी सक्रिय रूप से लगे हुए है।