Blog

एसएसपी ने फेरबदल करके विजय को सकरी और प्रदीप को सरकंडा थाना भेजा…..दो भाइयों के जमीन विवाद में सरकंडा टीआई हुए लाइन अटैच

कोर्ट का आदेश नहीं होने के बाद भी पुलिस बल उपलब्ध कराना टीआई को महंगा पड़ा

एसएसपी ने निलेश को
भेजा लाइन,प्रदीप को भेजा सरकंडा और विजय पहुंचे सकरी थाना

बिलासपुर।जमीन विवाद में एक पक्ष का साथ देने की शिकायत दूसरे पक्ष ने की थी। जिसके बाद सरकंडा टीआई को एसएसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। इसमें एसएसपी ने इसी बीच दो निरीक्षकों के भी तबादला आदेश जारी किया गया है।

बता दे जमीन विवाद में बिलासपुर जिले के सरकंडा टीआई लाइन अटैच हो गए है। सरकंडा टीआई निलेश पांडे के खिलाफ जमीन विवाद में एक पक्ष का साथ देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दूसरे पक्ष ने की थी। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना प्रभारी के पद पर निलेश पांडे पदस्थ रहे। सरकंडा थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। एक भाई ने जमीन में अपनी बाउंड्री बना ली थी। इस मामले में एक पक्ष की तरफ से सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडे ने थाने की पेट्रोलिंग पार्टी भेज बल उपलब्ध करवाया था। इस बात की शिकायत दूसरे भाई ने एसएसपी रजनेश सिंह से की। इसके अलावा शिकायत करने वाले पक्ष के अधिवक्ता ने भी एसएसपी से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत करवाते हुए बताया कि इस मामले में कोर्ट से कोई आदेश जारी नहीं होने के बावजूद भी सरकंडा थाना प्रभारी ने दूसरे पक्ष को पुलिस बल भेज मदद पहुंचाया था। इसके अलावा क्षेत्र में चाकूबाजी,मारपीट और अन्य घटनाएं बढ़ने लगी थी जिसकी शिकायत एसएसपी से की गई थी।यहां तक
कई लोगो के एसएसपी के पास थाना में शिकायत दर्ज नहीं करने सुनवाई नहीं करने की भी शिकायत की थी।जिसे लेकर एसएसपी ने नाराजगी भी जाहिर की थी।
इस मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय को लाइन अटैच कर दिया। उनकी जगह सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्या को सरकंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। सकरी थाने में लाइन में पदस्थ विजय कुमार चौधरी को सकरी थाना प्रभारी बना कर भेजा गया है।

दीवाली के पहले ही एसएसपी के किया था फेरबदल

बता दे कि दिवाली के दूसरे ही दिन 24 अक्टूबर को एसएसपी ने 44 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया था। जारी आदेश में 31 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गया है। इसके अलावा 13 निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, एएसआई का तबादला आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *