
हम प्रमोशन मांग रहे वेतनवृद्धि नहीं मुख्यमंत्री से मिलेंगे हड़ताली पटवारी,229 हड़ताली पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस, वेतन भी रोका, आक्रोश

रिटायरमेंट को दो महीना बाकी, 35 साल की सेवा में भी पटवारी ही
सोमवार को प्रदेश स्तर पर बनेगी रणनीति
2 महीने से वेतन नहीं दिवाली भी फीकी
बिलासपुर । शासन से नोटिस मिलने के बाद राजस्व पटवारी संघ आक्रोश में है। संघ के जिला अध्यक्ष विजय भारत साहू ने राज्य सरकार की कार्रवाई को अविवेक पूर्ण बताते हुए कहा है कि
शासन की हमारी मांग पूरी तरह जायज है और राज्य सरकार को पटवारी के पक्ष में निर्णय लेना चाहिए विजय भारत साहू ने कहा है कि बिलासपुर जिले में भी 222 पटवारी लोगों को नोटिस जारी किया गया है जिसे पटवारी में काफी आक्रोश है लेकिन हम डरने। वाले नहीं हैं दो दिन बाद मुख्यमंत्री बिलासपुर आने वाले हैं और राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को रखेंगे।शनिवार को ही जिला
प्रशासन ने
आंदोलनकारी
हड़तालियों को नोटिस जारी कर
निलंबन की कार्रवाई की है। आज
मंगला स्थित पटवारी संघ कार्यालय
में जिले के सभी 240 पटवारी
धरने पर बैठे आज धरने का 31वां
दिन है प्रदेश के 5000 पटवारी को
2 महीने का वेतन भी नहीं मिला है।
और विजय तथा संघ के पदाधिकारी ने बताया कि इस बार
पटवारी की दिवाली भी फीकी रही। राजस्व पटवारीसंघ छत्तीसगढ़ अपनी मांगों को लेकर आप आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है राज्य सरकार के द्वारा हड़ताल समाप्त करने के लिए 30 दिनों सेधरने पर बैठे पटवारी की सर्विस ब्रेक करने तथा नोटिस देने के तथा निलंबन कार्रवाई करने की विरोध पटवारी आज गुस्से में नजर आए राज्य सरकार ने पटवारी के खिलाफ जांच करने की की बात भी कही है जिसे लेकर आज राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष विजय भारत साहू ने कहां है कि जब तक पटवारी की लंबित मांगे पूरी नहीं
होगी आंदोलन जारी रहेगा। भले ही भले ही सरकार प्रदेश के पटवारी को बर्खास्त कर दे। और हमारी मांगों में कोई विशेष हमने किसी प्रकार का आर्थिक बोझ भी नहीं है। पटवारी ने केवल वेतन विसंगति दूर करने तथा पदोन्नति मांगी है। आप हमारा वेतन बढ़ाओ कि हमको कोई वेतन की संगति दूर करिए। पटवारी ने बताया कि जिले में कई पटवारी ऐसे हैं कि जो सेवानिवृत होने वाले हैं 2 महीने बचे हैं 35 साल से सर्विस कर रहे हैं लेकिन अभी भी पटवारी हैं। बच्चे पूछते हैं कि कब तक पटवारी बने रहोगे। पटवारी साथ चयनित होने वाले दूसरे पदों में शासकीय कार्यरत कर्मचारी आज बड़े बाबू और अधीक्षक बन गए। बिन पटवारी पटवारी ही रह गए पदोन्नति नहीं मिली। संघ ने कहा है कि पटवारी को पदोन्नति का लाभ नियत निर्धारित समय में नियमों अनुसार मिलना चाहिए। और वेतन विसंगति जो 25-30 साल से लंबित है उसे भी सरकार तुरंत निराकरण करें एक
साल अगर 1 घंटे के अंदर हमारी मांग सरकार पूरी कर ले तो हम आज ही काम पर लौटने को तैयारहै। प्रशासन के द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद पटवारी संघ ने कहा है कि सरकार को जो करना कार्रवाई करना है करें हम अपने मांगों को लेकर अपने अधिकार को लेकर धरने बैठे हैं और जब तक मांग पूरी नहीं होगी। धरना जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में 5000 से अधिक पटवारी हड़ताल पर हैं और 15 और 15 से धान में खरीदी शुरू होने वाली है और वा पटवारी के हड़ताल पर चले जाने गन से धान खरीदी भी प्रभावित पूर्णता शा प्रभावित होगी उसके बावजूद भी क राज्य सरकार ने पटवारी की मांगों को अनसुना कर दिया है जिसे लेकर पटवारी में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिले के संघ की संघ के पदाधिकारी की चर्चा होगी और सचिव तथा मंत्री स्तर पर पहले भी बातचीत अधूरी रही। मुख्यमंत्री तक पटवारी संघ अपनी मांगों को रखेगा।
पटवारियों के हड़ताल से प्रभावित होने वाली समस्याएं
प्रभावित काम के अपराधिकृत मामलो में नजरी नक्शा सम्बंधित काम , फ़ौती नामांतरण, नामांतरण, बंटवारा, डायवर्सन, एग्रीस्टिक अप्रूवल, डीसीएस, 15 नवम्बर से शुरू होने वाला धान खरीदी,स्कूली बच्चों का जाति निवास आमदनी प्रमाण पत्र,डीएससी रजिस्ट्री,निर्वाचन और जनगणना सम्बन्धी काम और स्वामित्व योजना से सम्बंधित आबादी सर्वे काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।जिसके कारण लोग भटक रहे है।यही नहीं तहसील में भी कुछ काम नहीं हो पा रहा है।पटवारी कार्यालय बंद है।काम काज प्रभावित होने से आमजनों को जमीन से जुड़े कारोबारियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।






