
गोलबाजार, चांटीडीह- नूतन चौक में कांग्रेस की जनचौपाल

बिलासपुर । कांग्रेस की जन चौपाल में सरकंडा क्षेत्र,विकास नगर गोल बाजार तथा चांटीडीह में कांग्रेस ने वोट बचाओ न देश बचाओ अभियान के तहत जनता के समक्ष अपनी बात रखी। गोल बाजार में जनचौपाल सभा को जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व महापौर राजेश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष तजमुल, महेश दुबे, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, महिला कांग्रेस 5 के अध्यश्च सीमा, कांग्रेस नेता – शिवा मिश्रा, राकेश शर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर अमन गुप्ता, अमित दुबे, अर्पित केसरवानी, सोहेल खान विकास ठाकुर, कमल गुप्ता प्रियंका यादव कृष्ण मुरारी दुबे,गजेंद्र श्रीवास्तव, अनिल गुलहरे, उपस्थित थे। सरकंडा क्षेत्र में सिधांशु मिश्रा, राजेश शुक्ला, विकास सिंह ने सभा को संबोधित किया। गोल बाजार में छितानी मितानी धर्मशला के सामने जन चौपाल संवाद में पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि भाजपा ने देश की जनता को गुमराह किय है। आखिर
एसआईआर की जरूरत क्यों पड़ी। जो मतदाता रह रहे हैं उनके भी नाम हटा दिए गए। सुधांशु मिश्रा ने कहा है कि मंडल स्तर के बाद अब प्रत्येक वाडों में तथा प्रत्येक ब्लॉक में कांग्रेस की जनसभा होगी और मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे।
कांग्रेस समर्थित लोगों के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर हटाए गए। शिवा मिश्रा और महेश दुबे नेभी भाजपा पर निशाना साधा।इस अवसर पर मतदताओं के संवैधानिक अधिकारों, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया तथा लोकतंत्र की मजबूती एवं रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा-परिचर्चा की गई। जनचौपाल के माध्यम से आमजन को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतात्रिक व्यवस्था को रक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया ।






