
विश्व शौचालय दिवस पर रतनपुर को मिली नई सौगात, 16 लाख की लागत से नवनिर्मित आकांक्षी शौचालय का लोकार्पण

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर। विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिका परिषद रतनपुर द्वारा स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर के गिरजाबन हनुमान मंदिर के पास लगभग 16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आकांक्षी शौचालय का लोकार्पण नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप के करकमलों से किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद लगातार प्रयासरत है। नवनिर्मित शौचालय से स्थानीय नागरिकों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को सुविधा मिलेगी। यह पहल स्वच्छ एवं सुंदर रतनपुर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती बिनु निराला, पार्षद श्रीमती इंदु यादव, श्री घनश्याम कमल सेन, श्री हर्ष पटेल, श्री रामफल श्रीवास, श्रीमती अर्चना संतोष सोनी, एल्डरमैन श्री सुरेश सोनी, श्री संतोष यादव एवं श्री दिनेश प्रभाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा नगर पालिका परिषद रतनपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अजय लाल बहादुर, उप अभियंता श्रीमती रश्मि मिश्रा, सहायक वर्ग-2 श्री आदित्य दुबे, जितेंद्र कश्यप, बिनु कश्यप, मुकेश मालवी सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आयोजित यह लोकार्पण कार्यक्रम स्वच्छता, जनसुविधा और बेहतर नगरीय व्यवस्था के प्रति नगर पालिका परिषद रतनपुर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





