
छत्तीसगढ़ स्कूल में अमृत महोत्सव 13 दिसंबर को,भूतपूर्व शिक्षकों का होगा सम्मान, 75 वीं वर्षगांठ पर मिलेंगे पुराने साथी

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर का अमृत महोत्सव का आयोजन 13 दिसंबर दिन रविवार को होने जा रहा है जिसमें शिक्षक सम्मान समारोह और पूर्व छात्र सम्मेलन में 1951 से लेकर 2026 तक के इस शाला में पढ़े हुए छात्र शामिल होंगे । छत्तीसगढ़ स्कूल के अमृत महोत्सव की जानकारी पत्रकारों को देते हुए इस शाला के पूर्व छात्र एवं छत्तीसगढ़ शिक्षा समिति के अध्यक्ष डा० श्रीश कुमार मिश्रा, पूर्व कुलसचिव ए यू यूनिवर्सिटी के डा सुधीर शर्मा, जितेन्द्र श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्कूल के प्राचार्य प्रशांत दिवाकर चिपड़े तथा पूर्व छात्रों ने अमृत महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला में 1951 से लेकर अब तक हजारों की तादात में छात्र पढ़ कर निकले है जो आज बिलासपुर संभाग एवं देश के विभिन्न हिस्सों में अनेक प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके है। अनेक छात्र विदेश में भी परचम लहरा रहे हैं। इनमें से पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, पूर्व सांसद गोंविद राम मिरी, पूर्व मंत्री डा० कृष्णमूर्ति बाँधी, विधायक सुशांत शुक्ला पूर्व कुलसचिव राजकुमार सचदेव, तथा शहर की जानीमानी हस्तियाँ इसी शाला से जुड़े हुए है । पदम स्व. पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी ने शैक्षणिक गतिविधियों में इस स्कूल को लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दी।
छत्तीसगढ़ शिक्षा समिति के अध्यक्ष डा० श्रीश कुमार मिश्रा भी जो यहाँ से स्वयं शिक्षा ग्रहण किये है ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः दीप प्रज्जवलन के साथ अमृत महोत्सव का प्रारंभ होगा इस पूर्व छात्र सम्मेलन में 1200 से अधिक छात्र जुड़े है कार्यक्रम के पहले चरण में भूतपूर्व शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा तथा दोपहर को छत्तीसगढ़ शिक्षा समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गई है । दोपहर बाद कार्यक्रम का समापन होगा तथा दिवंगत पूर्व शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी जायेगी । अमृत महोत्सव में 1200 से अधिक भूतपूर्व छात्र शामिल होंगे और अपने स्कूल जीवन के दिनों को आपस में साझा करेंगे पुरानी स्मृतियाँ याद करेंगे और इस स्कूल के लिए 13 दिसंबर का दिन यादगार दिन होगा । इस शाला का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाना रहा और आज हजारों की संख्या में यहाँ के भूतपूर्व छात्र सामाजिक, राजनैतिक प्रशासनिक और शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बिलासपुर व छत्तीसगढ़ स्कूल का नाम देशभर में रोशन कर रहे है ।
*अमृत महोत्सव स्मारिका का विमोचन होगा ।*
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डा० श्रीश कुमार मिश्रा, शाला के प्राचार्य प्रशांत दिवाकर चिपड़े, सुधीर शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर अमृत महोत्सव स्मारिका का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया जायेगा । इस पुस्तक में शाला के 75 साल की गाथा तथा शाला की उपलब्धियां, पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व छात्रों की जानकारी एवं 75 साल का शाला का इतिहास इसमें होगा ।
स्कूल के 75 साल में मधुकर आनंद बाटवे यहाँ 37 साल प्राचार्य के पद पर रहें और ये इस स्कूल के पहले प्राचार्य थे । उनके बाद मधुकर विश्वनाथ चिपड़े 8 साल तक प्राचार्य थे उनके बाद गोवर्धन लाल गुलहरे 16 साल तक स्कूल कि जिम्मेदारी निभाई । विनोद कुमार दुबे 1 साल प्राचार्य के पद पर रहें सुशील कुमार तिवारी 9 साल तक प्राचार्य के पद को सुशोभित किया 2022 से वर्तमान प्रशांत दिवाकर चिपड़े यहाँ प्राचार्य है । ।
*1951 में कक्षा 5वीं से शुरूआत*
1951 में जब छत्तीसगढ़ स्कूल प्रारंभ हुआ उसके पहले साल में कक्षा 5वीं से प्रवेश दिया गया 7 अप्रैल 1951 का दिन स्कूल के नामकरण के लिए तय किया गया और छत्तीसगढ़ शब्द का चयन का नामकरण तय हुआ उस समय डा० बलदेव प्रसाद मिश्र जो कि रायगढ़ स्टेट के भूतपूर्व दिवान थे एस बी आर महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य जमुना प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में नामकरण किया गया एवं स्कूल प्रारंभ हुआ । शाला के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शाला में प्रतिवर्ष स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है छात्रों में उत्साह है इस स्कूल में लगातार छात्रों की दर्ज संख्या बढ़ती गई और 1965 – 66 में पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी जी के प्रयास से कोटमी सुनार में समिति ने स्कूल प्रारंभ किया उसके पहले बिरकोना में रामभिशुक महाराज की इच्छा बापू साहब दिघ्रस्कर ने शाला प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा और एक भवन भी बनवाया
*छत्तीसगढ़ शब्द ने जादू का काम किया*
छत्तीसगढ़ शब्द ने इस एक जादू का काम किया जिसके कारण जिले एवं आसपास के क्षेत्र में इस स्कूल के प्रति अपनत्व का भाव उत्पन्न हुआ ग्रामीण क्षेत्र में हमार छत्तीसगढ़ स्कूल का वाक प्रचार प्रचलित हुआ और ग्रामीण क्षेत्र से बालक काफी संख्या में प्रवेश के लिए आने लगे इनमे अधिकतर अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति पिछड़े वर्ग के बालक अध्ययनरत थे आज भी इस स्कूल मे इनकी संख्या अधिक है यहा उच्च वर्ग परिवार के भी बच्चे अध्ययनरत है ।






